कोटा में हॉस्टल में आग लगने से 7 लड़के झुलसे, कुछ लड़कों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान
कोटा (राजस्थान) के एक बहुमंज़िला हॉस्टल में रविवार तड़के आग लग गई जिसके बाद कुछ लड़कों ने कथित तौर पर खिड़की से नीचे कूदकर जान बचाई। पुलिस के अनुसार, घटना के समय हॉस्टल में 61 लड़के मौजूद थे। नगर निगम के सीएफओ राकेश व्यास ने बताया, "सभी लड़कों को सीढ़ियों से नीचे उतारा गया...7 लड़के मामूली रूप से झुलसे हैं।"