कोटा से लापता हुआ एनईईटी की तैयारी कर रहा 12वीं का छात्र 5 दिन बाद पश्चिम बंगाल में मिला
कोटा (राजस्थान) से लापता हुआ एनईईटी की तैयारी कर रहा 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला आर्यन नामक छात्र 5 दिन बाद पश्चिम बंगाल में मिला है। 17 वर्षीय छात्र कोटा से आगरा पहुंचा और फिर वहां से वह अयोध्या, वाराणसी होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचा था। इससे पहले कोटा से लापता हुआ पीयूष नामक छात्र हिमाचल प्रदेश में मिला था।