कोबरा को रेस्क्यू करने के बाद कर्नाटक में शख्स ने की उसे किस करने की कोशिश, सांप ने काटा
कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक शख्स ने कोबरा को रेस्क्यू करने के बाद उसे किस करने की कोशिश की और इस दौरान सांप ने उसके होंठ पर काट लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स की जान बच गई है। एक यूज़र ने वीडियो पर ट्वीट किया, "क्या शख्स ने ऐसा किया? वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं।"