'कोमोलिका' के किरदार ने मेरे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया: ऐक्ट्रेस आमना शरीफ
ऐक्ट्रेस आमना शरीफ ने कहा है कि सीरियल 'कसौटी ज़िंदगी की 2' में 'कोमोलिका' का किरदार निभाने से उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा, "पहले कभी इस तरह का नेगेटिव किरदार नहीं निभाया था...मुझे याद है...एक सीन में मुझे एक नवजात शिशु को मारना था।" बकौल ऐक्ट्रेस, "यह किरदार चुनौतीपूर्ण था...मुझे अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर आना था।"