कोयंबटूर के आर्टिस्ट ने सोने से बनाया चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल, सामने आया वीडियो

कोयंबटूर के मिनिएचर आर्टिस्ट मरिअप्पन ने 4 ग्राम सोने से चंद्रयान-3 का 1.5 इंच ऊंचा मिनिएचर मॉडल बनाया है जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है। मैंने चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान जताने के लिए यह मॉडल बनाया है।" बकौल मरिअप्पन, इसे बनाने में उन्हें 48 घंटे का समय लगा।

Load More