कोयंबटूर में मंदिर के सामने कार धमाके में 29-वर्षीय शख्स की मौत के बाद 5 लोग गिरफ्तार
कोयंबटूर (तमिलनाडु) में एक मंदिर के सामने कार में विस्फोट होने से 29-वर्षीय शख्स की मौत के बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी सैलेंद्र बाबू ने कहा, "मृतक के घर से…बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल मिले हैं…मृतक उन लोगों के संपर्क में था जो एनआईए के रडार पर हैं...यह आत्मघाती हमला नहीं हो सकता।"