'कोयला' के सेट पर शाहरुख एक सिगरेट खत्म होने से पहले दूसरी जला लेते थे: ऐक्टर प्रदीप
ऐक्टर प्रदीप रावत ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह 'कोयला' के सेट पर अभिनेता शाहरुख खान को बहुत ज़्यादा सिगरेट पीते देख हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा, "सेट पर शाहरुख एक सिगरेट जलाते थे फिर उसके खत्म होने से पहले उसी सिगरेट से दूसरी सिगरेट जला लेते थे। किसी दूसरे ऐक्टर को इतना स्मोक करते नहीं देखा।"