कोयला खनन का विरोध कर रहे लोग सबसे पहले अपने घर में एसी बंद करें: छत्तीसगढ़ के सीएम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसदेव अरण्य वन में कोयला खनन पर विरोध प्रदर्शनों को लेकर कहा है, "वे (प्रदर्शनकारी) कहते हैं कि कोयला नहीं चाहिए।" उन्होंने कहा, "सबसे पहले उन्हें अपने घर में एसी, कूलर और पंखा बंद करना चाहिए...तब तो वह लड़ाई असली लगेगी।" बकौल बघेल, 8 लाख नहीं बल्कि सिर्फ 8,000 पेड़ इस साल काटे जाएंगे।