कोयले की कमी नहीं है तो देशभर में ट्रेनें क्यों रद्द की जा रही हैं?: केंद्र से सीएम बघेल
देशभर में कोयले की कमी पर सियासी बहस के बीच केंद्र से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा है कि यदि कोयले की कमी नहीं है तो देशभर में ट्रेनें क्यों रद्द की जा रही हैं? बकौल बघेल, ''विदेश से महंगा कोयला खरीद रहे हैं...और राज्यों को रॉयल्टी भी नहीं दे रहे हैं...जिससे राज्यों को नुकसान हो रहा है।''