कोरियाई प्रायद्वीप पर किसी भी समय छिड़ सकता है युद्ध: उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन
न्यूज़ एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने कहा है कि देश के खिलाफ अमेरिका और उसके सहयोगियों की अप्रत्याशित गतिविधियों की वजह से कोरियाई प्रायद्वीप पर किसी भी वक्त युद्ध छिड़ सकता है। किम ने कहा, "2024 में हम 3 नए खुफिया सैटेलाइट लॉन्च करने के साथ-साथ मिलिट्री ड्रोन और अधिक परमाणु हथियार बनाएंगे।"