कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने की प्रेमिका त्रिवेणी से सगाई, कहा- जन्मदिन का बेस्ट गिफ्ट

कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अपनी प्रेमिका त्रिवेणी बर्मन से सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "उन्होंने (त्रिवेणी) हां कह दिया। मेरे जन्मदिन पर और कुछ नहीं मांग सकता था...अबतक का सबसे अच्छा उपहार।" वह रिऐलिटी शो 'डांस दीवाने' में बतौर जज नज़र आ चुके हैं ।

Load More