कोरी अफवाह: देश का नाम इंडिया की जगह सिर्फ भारत किए जाने की अटकलों पर सरकार
संसद के विशेष सत्र में देश का नाम 'इंडिया' की जगह सिर्फ 'भारत' किए जाने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि यह कोरी अफवाह है। उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा, "किसी को भारत नाम पर आपत्ति क्यों होगी? इससे उनकी मानसिकता दिखती है।" उन्होंने कहा, "जी20 की ब्रैंडिंग में इंडिया व भारत दोनों शामिल हैं।"