कोर्ट का आदेश लागू होगा, 5000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे: हल्‍द्वानी से अतिक्रमण हटाने पर पुलिस

उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा हल्‍द्वानी में रेलवे भूमि के अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिए जाने के बाद प्रशासन ने ज़मीन खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है। कुमाऊं रेंज के डीआईजी ने कहा, "कोर्ट का आदेश लागू होगा।" उन्होंने कहा, "5 पीएसी कंपनियां मौके पर हैं और 3 पीएसी कंपनियां 8 जनवरी तक पहुंच जाएंगी। 4000-5000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।"

Load More