कोर्ट को सिर्फ इसलिए उत्पीड़न का ज़रिया नहीं बना सकते क्योंकि सलमान एक सेलेब्रिटी हैं: एचसी
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा 30 मार्च को अभिनेता सलमान खान के खिलाफ एक पत्रकार से कथित मारपीट मामले में दर्ज एफआईआर रद्द किए जाने के आदेश की कॉपी सामने आई है। इसमें अदालत ने कहा है, "न्यायिक प्रक्रिया...केवल इसलिए अनावश्यक उत्पीड़न का ज़रिया नहीं बननी चाहिए...क्योंकि आरोपी एक सेलेब्रिटी है।" बकौल कोर्ट, पत्रकार ने बदला लेने के लिए एफआईआर दर्ज कराई।