'कोर्ट' नामक ग्रुप ने बेंगलुरु के 8 स्कूलों को भेजे धमकी भरे फर्ज़ी ईमेल
'कोर्ट' नामक एक ग्रुप के नाम से मंगलवार को बेंगलुरु (कर्नाटक) के 8 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे फर्ज़ी ईमेल मिले। पुलिस ने बताया कि ईमेल 'beeble.com' डोमेन से आए हैं और इस डोमेन से ही दिसंबर 2023 में बेंगलुरु और उसके आसपास के 68 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे।