कोर्ट ने 19 वर्षीय लड़की को एनईईटी परीक्षा के दौरान डायपर पहनने की दी अनुमति
मद्रास हाईकोर्ट (तमिलनाडु) ने एक 19-वर्षीय लड़की को एनईईटी-यूजी परीक्षा के दौरान डायपर पहनने और ज़रूरत पड़ने पर इसे बदलने की अनुमति दी है। डॉक्टर ने प्रमाणित किया है कि लड़की पेशाब करने पर नियंत्रण नहीं कर पाती है। लड़की ने डायपर पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति के लिए एनटीए से संपर्क किया था जिसे नहीं माना गया था।