कोर्ट ने 8 दिन के लिए बढ़ाई संदेशखाली हिंसा मामले के आरोपी शाहजहां शेख की सीबीआई हिरासत
पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने गुरुवार को संदेशखाली हिंसा मामले के आरोपी निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख की सीबीआई हिरासत 8 दिन के लिए बढ़ा दी। गौरतलब है, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों शेख को सीबीआई को सौंपा गया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली में ईडी के अधिकारियों पर हुए हमले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।