कोर्ट ने कांग्रेस विधायक जिग्नेश समेत 10 लोगों को 2017 के रैली से जुड़े मामले में किया बरी
महेसाणा (गुजरात) के एक कोर्ट ने 2017 में पुलिस की मंज़ूरी के बिना रैली निकालने से जुड़े मामले में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी समेत 10 लोगों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के आरोपों को आधारहीन बताया है। इससे पहले निचली अदालत ने सभी 10 लोगों को दोषी ठहराते हुए 3 महीने जेल की सज़ा सुनाई थी।