कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई को के कविता से पूछताछ करने की दी अनुमति

दिल्ली के एक कोर्ट ने शराब नीति मामले में सीबीआई को बीआरएस एमएलसी के कविता से पूछताछ करने और उनका बयान दर्ज करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि बयान दर्ज करने के लिए कविता पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा। गौरतलब है, ईडी ने 15 मार्च को कविता को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

Load More