कोर्ट ने वीडियोकॉन के चेयरमैन धूत की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किए गए वीडियोकॉन समूह के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका सीबीआई की विशेष अदालत ने खारिज कर दी है। धूत को सीबीआई ने बीते 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में चंदा कोचर व उनके पति दीपक कोचर को भी गिरफ्तार किया गया है।