कोर्ट ने सांप का ज़हर मुहैया कराने के मामले में एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेव पार्टियों में सांपों का ज़हर उपलब्ध कराने के मामले में नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार हुए यूट्यूबर एल्विश यादव को कोर्ट ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972) के तहत 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इससे पहले नोएडा के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने बताया था कि एल्विश पर एनडीपीएस ऐक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।