कोर्ट ने सोनम के घर से चोरी हुए गहनों को खरीदने वाले ज्वेलर की ज़मानत याचिका की खारिज
दिल्ली की एक कोर्ट ने मंगलवार को अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा के दिल्ली स्थित घर से चोरी हुए गहनों को कथित खरीदने वाले ज्वेलर की ज़मानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि अभी कुछ गहनों की बरामदगी बाकी है। गौरतलब है कि 11 फरवरी को सोनम कपूर के घर चोरी का पता चला था।