कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी के सिर पर 'ईंट मारकर' यूपी में अपराधी के साथी उसे छुड़ाकर ले गए
आगरा (उत्तर प्रदेश) में गैंगस्टर ऐक्ट के आरोपी अपराधी के साथियों ने बुधवार को कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी पर हमला किया और अपराधी को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिसकर्मी के सिर पर ईंट से हमला किया गया था। पुलिस के अनुसार, सभी जगह नाकाबंदी कर अपराधी को फिर से पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।