कोर्ट में आमने-सामने आए जॉनी डेप और ऐंबर हर्ड, वीडियो हुआ वायरल
ऐंबर हर्ड और जॉनी डेप के कोर्ट में सुनवाई के दौरान आमने-सामने आने का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में जज को ब्रेक की घोषणा करते हुए सुना जा सकता है जिसके बाद दोनों ऐक्टर्स जाने के लिए उठते हैं और एक-दूसरे की ओर देखने लगते हैं। डेप के साथ नज़रें मिलने के बाद ऐंबर अचानक रुकती दिखीं।