कोलकाता एयरपोर्ट के भीतर लगी भीषण आग, वीडियो सामने आया
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर डिपार्चर सेक्शन के चेक-इन काउंटर के पास बुधवार रात को भीषण आग लग गई जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।