कोलकाता के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्ज़ी
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के कई स्कूलों को सोमवार को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसे लेकर कोलकाता पुलिस ने जांच की और कहा कि यह धमकी फर्ज़ी है और किसी स्कूल को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने मेल भेजने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले में जांच की जा रही है।