कोलकाता के पंडाल में महात्मा गांधी को 'असुर' के रूप में दिखाने पर हिंदू महासभा पर केस दर्ज
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में महात्मा गांधी को 'असुर' के रूप में दिखाने पर हिंदू महासभा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इससे पहले मामले में शिकायत दर्ज हुई थी। हिंदू महासभा के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, "जबतक पुलिस आई और गांधी की मूर्ति को 'असुर' की मूर्ति से बदला...तब तक हमारा मिशन...पूरा हो चुका था।"