कोलकाता नाइट राइडर्स ने लिटन दास के रिप्लेसमेंट का किया एलान
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने निजी कारणों से आईपीएल 2023 से बाहर हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास की जगह वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉनसन चार्ल्स को सीज़न के शेष मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। केकेआर ने चार्ल्स को ₹50 लाख में साइन किया है। वह 224 टी20 मैचों में 5,600 से अधिक रन बना चुके हैं।