कोलकाता पुलिस ने गायक केके की मौत को लेकर दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस
कोलकाता पुलिस ने गायक केके की एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस के बाद मौत होने को लेकर अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है। गायक का आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा जिससे उनकी मौत की वजह पता चल पाएगी। केके की कॉन्सर्ट के बाद तबीयत बिगड़ गई थी और डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत होने की आशंका जताई है।