कोलकाता में 19 वर्षीय एनईईटी अभ्यर्थी का शव सूटकेस में मिला
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में 19 वर्षीय साजिद हुसैन नामक एनईईटी अभ्यर्थी का शव शुक्रवार को एक सूटकेस में बंद मिला। पुलिस ने बताया कि सूटकेस मृतक के किराए के आवास में एक बेड के नीचे मिला था। बकौल पुलिस, साजिद के परिजन को कथित तौर पर एक कॉल आया था जिसमें ₹30 लाख की फिरौती की मांग की गई थी।