कोलकाता में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 4, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कोलकाता पुलिस (पश्चिम बंगाल) ने बताया है कि मेटियाब्रुज़ में एक 5 मंज़िला निर्माणाधीन इमारत ढहने से मलबे में दबकर मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। वहीं, अन्य लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹5 लाख की सहायता राशि देने का एलान किया है।