कोलकाता में इमारत ढहने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या हुई 8, घायल हैं लगभग 12 लोग
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के मेटियाब्रुज़ में इमारत ढहने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है और लगभग 12 लोग घायल हैं। घायलों को पैर व कमर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला जा रहा है।