कोलकाता में एक फिल्म स्टूडियो में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के टॉलीगंज स्थित एनटी-1 फिल्म स्टूडियो के गोदाम में रविवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर 3 घंटे में काबू पा लिया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, आग से कई लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।