कोलकाता में मृत मिले बीजेपी नेता के शव का कमांड हॉस्पिटल में होगा पोस्टमॉर्टम: एचसी
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में बीजेपी नेता की मौत के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने शव का पोस्टमॉर्टम कमांड हॉस्पिटल में कराने व पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी किए जाने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बीजेपी नेता अर्जुन चौरसिया का शव फंदे से लटका मिला था।