कोलकाता में सीएम ममता ने पहलवानों के समर्थन में निकाला मार्च, कहा- इस लड़ाई में साथ हैं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय कुश्ती संघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में कोलकाता में मार्च निकाला। ममता ने कहा, "हमारी एक टीम पहलवानों से मुलाकात करने जाएगी और उन्हें समर्थन देगी।" बकौल ममता, पहलवान देश का गौरव हैं और वह इस लड़ाई में उनके साथ हैं।