कोलकाता में सेप्टिक टैंक में मिले मांस के टुकड़े अनवारुल अनर के हो सकते हैं: सीआईडी
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में एक फ्लैट के सेप्टिक टैंक में मिले मांस के टुकड़ों को लेकर सीआईडी ने कहा है कि ये बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अज़ीम के हो सकते हैं। बकौल सीआईडी, इसकी पुष्टि के लिए मांस के टुकड़ों व अनवारुल के परिवार के लोगों के डीएनए को मैच करवाया जाएगा। कोलकाता की नहर से कुछ हड्डियां भी मिली हैं।