कोलकाता में हमारे सांसद अनवारुल अज़ीम की हत्या की गई: बांग्लादेश के गृह मंत्री
बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज़्ज़मान खान ने कहा है कि कई दिनों से लापता बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अज़ीम की सुनियोजित तरीके से कोलकाता में हत्या की गई है। असदुज़्ज़मान ने कहा कि बांग्लादेश पुलिस ने मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ जारी है। अज़ीम बुधवार को कोलकाता में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए।