कोलगेट-पामोलिव ने प्रभा नरसिम्हन को बनाया कंपनी की नई एमडी और सीईओ
कोलगेट-पामोलिव ने गुरुवार को बताया कि हिंदुस्तान युनिलिवर (एचयूएल) की पूर्व कार्यकारी निदेशक प्रभा नरसिम्हन को कंपनी की नई सीईओ और एमडी बनाया गया है। प्रभा नरसिम्हन की नियुक्ति 1 सितंबर 2022 से प्रभावी होगी। प्रभा को कंज़्यूमर मार्केटिंग, कस्टमर डेवलपमेंट और दुनिया के अलग-अलग देशों और श्रेणियों में मार्केटिंग का 23 साल से ज़्यादा का अनुभव है।