कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ढक्कन दांतों से खोलने पर हरियाणा में किशोर के गले में फंसा, हुई मौत
हरियाणा के अंबाला में बोतल का ढक्कन गले में फंसने के कारण दम घुटने से 15-वर्षीय यश नामक किशोर की शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले 11वीं कक्षा के छात्र यश ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ढक्कन अपने दांतों से खोलने की कोशिश की थी जो निकलकर उसकी श्वासनली में फंस गया।