कोविड-19 और यूपी चुनाव के चलते प्रशासन ने अलीगढ़ में धर्म संसद को नहीं दी अनुमति
अलीगढ़ (यूपी) के प्रशासन ने 22 व 23 जनवरी को धर्म संसद के आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। एडीएम (नगर) आरके पटेल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 दिशानिर्देश लागू हैं इसलिए आयोजकों को अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, आयोजकों ने धर्म संसद के आयोजन को स्थगित कर दिया है।