कोविड-19 काल में गंगा किनारे कितने शव मिले?: यूपी और बिहार सरकार से एनजीटी
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर-प्रदेश और बिहार सरकार को कोविड-19 शुरू होने से पहले से लेकर मार्च-2022 तक गंगा में तैरते दिखे शवों और नदी किनारे दफनाए गए शवों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी है। एनजीटी ने यह भी पूछा कि सरकार द्वारा कितने मामलों में शवों के अंतिम संस्कार के लिए वित्तीय सहायता दी गई है।