सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि उनका देश कोविड-19 की एक नई लहर का सामना कर रहा है और इसका कारण विभिन्न एक्सबीबी सबवैरिएंट्स हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 26 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान सिंगापुर में कोविड-19 संक्रमण का पीक देखा गया और उस दौरान संक्रमण के 28,000 से अधिक मामले दर्ज हुए।