कोविड-19 के इलाज वाले ड्रग पर सवाल उठने के बाद चीनी शीर्ष वैज्ञानिक की संपत्ति $2 अरब घटी
चीनी शीर्ष वैज्ञानिक वू यिलिंग की फार्मा कंपनी के शेयर पिछले 2 हफ्तों में 35% लुढ़कने से उनकी संपत्ति $2 अरब घटी है। एक चीनी टाइकून के बेटे ने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाले वू के ड्रग की प्रभावकारिता पर सवाल उठाए थे। चीनी सरकार ने हल्के लक्षण वाले मामलों के लिए इस दवा की सिफारिश की है।