कोविड-19 के कारण हिमाचल प्रदेश में 4 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि सरकार ने कोविड-19 के मद्देनज़र स्कूलों को 4 सितंबर तक नहीं खोलने का फैसला किया है। इससे पहले 28 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गई थी। वहीं, भारद्वाज ने यह भी बताया कि शिक्षकों के 4,000 रिक्त पद भरे जाएंगे।