कोविड-19 के नए वैरिएंट EG.5 के बारे में क्या-क्या जानकारी उपलब्ध है?
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 8 अगस्त तक 50 से अधिक देशों में कोविड-19 के नए वैरिएंट EG.5 या एरिस के मामले सामने आए हैं। यह अमेरिका में कोविड-19 का सबसे आम और सर्वाधिक तेज़ी से फैल रहा सबवैरिएंट है। यह बीते साल सामने आए XBB.1.5 जैसा है लेकिन नए सबवैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन पर एक म्यूटेशन है।