कोविड-19 के बाद पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित जगह है गोवा: सीएम प्रमोद सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के बाद गोवा पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित जगह है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से गोवा सार्वजनिक-निजी भागीदारी पर आधारित आध्यात्मिक और चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार है। सावंत ने गोवा शिपयार्ड को बढ़ावा देने के लिए भी केंद्र सरकार की तारीफ की।