कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच गौतमबुद्ध नगर में 1-31 मई तक धारा 144 लागू
कोविड-19 के बढ़ते मामलों और आगामी त्योहारों को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में 1-31 मई तक धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पूजा आयोजित करने या नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं होगी और अनुमति के बगैर किसी भी प्रदर्शन या भूख हड़ताल की अनुमति नहीं दी जाएगी।