कोविड-19 के मामले और पॉज़िटिविटी रेट में वृद्धि के बीच केंद्र ने 4 राज्यों व दिल्ली को लिखा पत्र

कोविड-19 के मामले और पॉज़िटिविटी रेट में वृद्धि के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और मिज़ोरम को पत्र लिखा है। गौरतलब है, भारत में मंगलवार को 1,247 नए कोविड-19 मामले दर्ज हुए। दिल्ली में पिछले 3 दिनों से 4% से अधिक के पॉज़िटिविटी रेट के साथ 500+ कोविड-19 मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।

Load More