पूर्ण प्रतिबंधों का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है: भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि
भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि रॉडरिको एच. ओफ्रिन ने कहा है कि डब्ल्यूएचओ यात्राओं पर पूर्ण प्रतिबंध की सिफारिश नहीं करता है। उन्होंने कहा, "पूर्ण प्रतिबंधों का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जनसंख्या वितरण और भौगोलिक विस्तार में विविधता वाले भारत में महामारी (कोविड-19) से मुकाबले के लिए जोखिम आधारित कदम उठाना अधिक समझदारी होगी।"