कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर सात महीनों में दिल्ली में 3 लाख+ लोगों का कटा चालान
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 संबंधी नियमों के उल्लंघन को लेकर इस साल 19 अप्रैल से 8 नवंबर के बीच 3,15,772 लोगों का चालान काटा गया, जिनमें सबसे अधिक मामले (2,79,198) मास्क नहीं पहनने से संबंधित थे। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंड का पालन नहीं करने के लिए 30,379 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।